Homeदेशसरकार द्वारा लाए गए नए मोटर कानून के विरोध में मोटर ऑपरेटर...

सरकार द्वारा लाए गए नए मोटर कानून के विरोध में मोटर ऑपरेटर यूनियन हुए लामबंद

 

1 जनवरी 2024 को समस्त मोर्टर ऑपरेटर जिसमें (बस ,ट्रक, टेंपो, रिक्सा) यूनियन की बैठक पं आकाश शुक्ला एवं रघुनाथ दिवेदी के मार्गदर्शन में आहूत की गई।
बैठक में ट्रक यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल मिश्रा के संचालन में सभी यूनियन के पदाधिकारियों ने सरकार द्वारा बनाए गए नए कानूनों का जमकर विरोध किया गया। पदाधिकारियो ने कहा कि सरकार द्वारा बनाए गए ये काले कानून वापिस नहीं लिए जाने पर आंदोलन को और भी धार दी जाएगी। यूनियन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने आंदोलन को प्रखर गति देने की बात कही।उन्होंने कहा की जब तक सरकार कानून वापिस नहीं लेती तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। ड्राइवर की हड़ताल के चलते आज बस और ट्रक भी थमे हुए दिखाई पड़े।टेंपो और रिक्शा चालकों के हड़ताल में योगदान पर भी सहमति दी गई।
बैठक में प्रमुख रूप से हनुमान तिवारी,सुमंत लाल तिवारी, पंकज गुप्ता, एस पी सिंह,गुलाब सिंह,महबूब,सरफराज,पीवी सिंह,परदेशी,गुड्डू,विजय सिंह,भगवान शुक्ला,विजय सिंह, मों. चांद, मो. अहमद,विवेक सिंह, मो. अंजुम आदि लोग उपस्थित रहे।

नीतेश सोनी ब्यूरो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments