धूम धाम से होगा लोकनाथ मिलन संघ का शिव बारात एवं होली : निखिल पांडेय

लोकनाथ मिलन संघ का चुनाव लोकनाथ व्यायाम शाला में सकुशल संपन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से पूर्व अध्यक्ष एवं लोकनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री निखिल पांडेय जी को पुनः अध्यक्ष बनाए जाने पर लोकनाथ के सम्मानित व्यापारियों एवं प्रयागराज जिला/महानगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अनूप वर्मा व नगर अध्यक्ष राजीव कृष्ण श्रीवास्तव ने बधाई शुभकामना दिया इसके उपरांत नव नियुक्त अध्यक्ष ने कार्यकारिणी कमेटी की नई टीम गठित कर घोषणा किया जिसमें सर्व श्री राम जी केसरवानी,रविंद्र पांडे,श्रीमती सुनीता चोपड़ा, संरक्षक) किशोर चौरसिया महामंत्री) मुकेश गुप्ता कोषाध्यक्ष) दीपक पुरवार,नीरज गुप्ता उपाध्यक्ष) रामलाल चौरसिया मंत्री) प्रशांत केसरवानी, विकास मालवीय,सहमंत्री) चंदन चड्ढा संगठनमंत्री) बृजेशपुरवार,अवनीश अग्रहरि,शिवम पांडे,रोहित यादव,प्रशांत गुप्ता,अजय चौरसिया,कार्यक्रम संयोजक) शिव नंदन पांडेय व्यवस्था प्रमुख) अनुज अग्रवाल नवीन चोपड़ा मीडिया प्रभारी) के साथ 51 सदस्यों की टीम गठित की गई
नीतेश सोनी ब्यूरो प्रयागराज
