सवा करोड़ से अधिक ने लगाई संगम में पुण्य की डुबकी भोर से शुरू हुआ रेला। तो वहीं देर रात तक आती रही भीड़, स्नानार्थियों की संख्या हुई 46 करोड़ के पास महाकुंभ नगर दुनिया के सबसे बड़े जन समागम में स्नानार्थियों के उत्साह के सामने प्रशासन के अनुमान छोटे साबित हो रहे मंगलवार को भी सवा करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया और यहां सिलसिला लगातार चार दिनो कायम है इसका नतीजा है कि माघी पूर्णिमा से एक दिन पहले ही महाकुंभ में कुल स्नानार्थियों की संख्या 46 करोड़ पार कर गई। शनिवार से ही संगम में डुबकी के लिए भारी भीड़ आ रही है मंगलवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। भीड़ को देखकर यही लग रहा है मनो हर कोई संगम संगम की ओर आ रहा है या आना चाह रहा है मेला क्षेत्र में काली , त्रिवेणी, नागवासुकी, बांध समेत सभी मार्गों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ आने लगी जो देर रात तक की बनी रही। इसका नतीजा रहा की संगम और ऐरावत ही नहीं मिला क्षेत्र के ज्यादातर घाटों पर स्नानार्थियों का लगातार दबाव बना रहा। मेला प्रशासन से प्राप्त अंकोंड़ो के अनुसार शाम आठ बजे तक 1.34 करोड़ लोग स्नान कर चुके थे। इसके बाद भी स्नानार्थियों की आने कृम जारी था साथ ही सभी घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ रही वहीं सोमवार तक 44.74 करोड़ लोगों ने स्नान किया था। इस तरह से मंगलवार को भी कुल स्नानार्थियों की संख्या 46 करोड़ को पार कर गई।
