Homeप्रयागराजप्रयागराज जंक्शन पर उमड़ी भीड़, विशेष ट्रेनों से भेजे गए यात्री

प्रयागराज जंक्शन पर उमड़ी भीड़, विशेष ट्रेनों से भेजे गए यात्री

प्रयागराज जंक्शन पर उमड़ी भीड़, विशेष ट्रेनों से  भेजे यात्री महाकुंभ नगर में देर शाम कई बार हुआ एनाउंसमेंट, तकरीबन आधे घंटे बाद रहा यात्रियों का प्रवेश। प्रयागराज जंक्शन पर रविवार देर शाम भीड़ काफी बढ़ गई। इस दौरान खुसरोबाग आश्रय स्थल यात्रियों से भर गया तो रेलवे ने जिला प्रशासन को इसके बारे में अवगत कराया। इसके बाद मेला क्षेत्र एवं कई अन्य स्थानों पर एनाउंसमेंट शुरू हो गया कि प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ काफी है, इसलिए एक घंटे के बाद ही वहां के लिए रवाना करें। मेला क्षेत्र में हुए‌ एनाउंसमेंट के बाद जानसेनगंज चौराहा भी जंक्शन पर जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ से भर गया। इस दौरान जिसे जहां जगह मिली, वहां वहीं बैठ गया। भीड़ बढ़ता देख रेलवे ने तकरीबन आधे घंटे तक किसी भी यात्रियों को प्रवेश नहीं दिया। इस दौरान प्लेटफ़ार्म पर एक के बाद एक स्पेशल ट्रेन लगाई जाती रही। काफी समय में जब यात्री रवाना हुए तो जंक्शन पर यात्रियों को प्रवेश देना शुरू किया गया। इस बीच जिला प्रशासन ने तैयारी की थी कि खुसरोबाग से भीड़ को सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के लिए नहीं आई। बाद में खुसरोबाग‌ से ही यात्रियों डायवर्ट किया जाए, लेकिन इसकी नौबत को जंक्शन भेजा जाता रहा।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments