कर्नलगंज क्षेत्र में पनीर चौराहे के पास बीते 23 दिसंबर को अधिवक्ता कुमारी उमा 30 का फंदे पर शव मिलने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। भाई का आरोप है की बहन ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या की गई है। मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। राहुल कुमार मूलरूप से सोनभद्र जिले के सहिजन कला पुसौली के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कर्नलगंज स्थित पनीर चौराहे के पास उसकी बहन कुमारी उमा किराए के मकान में रहकर हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करती थी। उमा के साथ एक पार्टनर भी था। बीतें 23 दिसंबर को जानकारी हुई की उमा की उसके कमरे में मौत हो गई है। जब प्रयागराज पहुंचा तो पुलिस ने उमा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसके बाद कर्नलगंज थाने के एक सिपाही के साथ कमरे में गया तो देखा कि वहां ताला बंद था। मकान मालिक ने कहा कि आप लोग अपना सामान लेकर कमरा खाली कर दीजिए। पुलिस की मौजूदगी में अपने परिवार के साथ कमरे के भीतर गया तो उमा के कमरे के बीच में कोई कुंडी बंद करने के लिए नहीं थी। केवल दरवाजे के ऊपर भाग में एक सीटकनी लगी थी जिससे दरवाजा बंद होता था। कमरे में बहन का सामान पैक था। वह घटना वाले दिन ही घर जाने वाली थी। यह बात उसने घरवालों को भी बताया था। आरोप है कि कमरे की हालत एवं परिस्थितियों से आशंका है कि उसकी बहन ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या की गई है कर्नलगंज थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है
