ज़िला प्रयागराज के पुराना कटरा वार्ड में जन्में और यही रहकर पढ़ने वाले शुभम ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित UGC , JRF परीक्षा में 99.68 स्कोर के साथ अभूतपूर्व सफलता हासिल कर अपने जिले और परिवार का नाम रोशन किया।
शुभम ने अपनी कड़ी मेहनत, संकल्प और ज्ञान की बदौलत यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, बल्कि मेहनत और समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। शुभम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों में हर्ष की लहर है।
शुभम को हार्दिक बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं!
