- मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी का कायाकल्प हो चुका है, अयोध्या भी सुंदर बन चुकी है, अब ब्रज के विकास की बारी है। वह बरसाना में रंगोत्सव का आगाज करने पहुंचे थे। सीएम ने इससे पहले राधारानी मंदिर में दर्शन पूजन कर श्रद्धालुओं के साथ फूलों की होली भी खेली। हेलिकॉप्टर से शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब बरसाना पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने राधारानी मंदिर के शिखर से श्रद्धालुओं को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ब्रज की रज में हर कोई श्रीकृष्ण कन्हैया के दर्शन करता है। वह धन्य हैं कि उन्हें बार-बार यहां आने का मौका मिलता है।
