प्रयागराज। चंद्रशेखर आजाद पार्क में मंडलीय फल, शाकभाजी व पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन उद्यान विभाग ने संगोष्ठी आयोजित की। इसमें वैज्ञानिकों फूलों-जैविक खेती व किचन गार्डन की उपयोगिता बारे में जानकारी दी। तकनीकी सत्र में उपनिदेशक उद्यान कृष्ण मोहन चौधरी ने कहा, हमें दैनिक भोजन में फल-पत्ती व जड़ वाली सब्जियों को भी शामिल करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य पर अनुकूल प्रभाव होता है। वहीं, गजल गायक आशुतोष श्रीवास्तव और रागनी चंद्र ने लोकगीतों से पुष्प प्रदर्शनी की संध्या सजाई। समापन सत्र में अधीक्षक राजकीय उद्यान चंद्रशेखर आजाद पार्क उमेश चंद्र उत्तम ने वैज्ञानिकों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। विजेताओं को सोमवार को पुरस्कृत किया जाएगा। संचालन विजय किशोर सिंह प्रभारी उद्यान ने।
