Homeप्रयागराजठेकेदार हत्याकांड आरोपी बोला पत्नी से मिलने नहीं देता था। करा दिया...

ठेकेदार हत्याकांड आरोपी बोला पत्नी से मिलने नहीं देता था। करा दिया तलाक इसी खुन्नस में की वारदात।

प्रयागराज करेली के अंधीपुर गांव में ठेकेदार सलाहुद्दीन (55) की हत्या उनके ही दामाद ने दो मजदूरों संग मिलकर की थी। तलाक कराने व पत्नी से न मिलने देने की खुन्नस में उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दामाद व एक मजदूर को गिरफ्तार कर लिया। फरार चल रहे एक अन्य मजदूर की तलाश जारी है।

 

पुलिस ने दामाद सद्दाम निवासी लखनपुर व मजदूर संजय को एक दिन पहले ही हिरासत में ले लिया था। एसीपी पुष्कर वर्मा ने बताया कि पूछताछ में उसने पूरी घटना बयां की। बताया कि उसकी शादी ठेकेदार की बड़ी बेटी निशा बानो से हुई, जिससे दो बच्चे भी हुए। दूसरे बच्चे के जन्म के बाद ही पत्नी की टीबी से पीड़ित होने के चलते मौत हो गई।

 

दो महीने बाद सास जमीला के कहने पर ससुर ने अपनी छोटी बेटी तुवा बानो से उसकी शादी करा दी। कुछ दिन बाद वह सऊदी चला गया। वहां तबीयत ज्यादा खराब होने से वह वापस चला आया और उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई। उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई और बचने की कोई गुंजाइश नहीं थी।

 

इसी दौरान ससुर पत्नी व बच्चों को लेकर चला गया। उनसे मिलने भी नहीं देता था और तलाक भी करा दिया। सऊदी में रहने के दौरान उसने जो भी कमाया, वह पत्नी व बच्चों के पालन-पोषण के लिए ससुर के खाते में डाल देता था। इसके बावजूद ससुर ने जो किया, उससे उसे गहरा सदमा

 

पहुंचा। ससुर को कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहींमाना। इसके बाद उसने ठान लिया कि सबक सिखाकर रहेगा। इसके बाद ही

 

घर बनाने के बहाने से खाली पडे मकान में बुला उसकी हत्या कर दी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments