Homeप्रयागराजमऊआइमा निवासी युवती का शव सोराव में पेड़ से लटका मिला...

मऊआइमा निवासी युवती का शव सोराव में पेड़ से लटका मिला 2 दिन से थी लापता परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

प्रयागराज/सोरांव। सोरांव के धोसड़ा गांव के पास दो दिन से लापता सरिता पटेल (21) का शव पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। वह मऊआइमा की रहने वाली थी और 16 मार्च की सुबह संदिग्ध हालात में गायब हो गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगा अपने गांव के ही युवक पर शक जताया है।

 

मृतका मऊआइमा के बेनी हाशिमपुर (नई बाजार) की रहने वाली थी। पिता दारा सिंह पटेल ने बताया कि वह बीए कर चुकी थी। 16 मार्च की सुबह आठ बजे के करीब वह घर से निकली और फिर उसका कुछ पता नहीं चला। काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई खबर नहीं मिलने पर 17 मार्च को सुबह 11 बजे मऊआइमा थाने में सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

 

पिता ने बताया कि उनके गांव का एक युवक बतौर सफाईकर्मी सोरांव में तैनात है। मंगलवार दोपहर तीन बजे करीब उसने फोन कर बताया कि सरिता का शव धोसड़ा गांव के पास स्थित एक बाग में पेड़ से लटका मिला है। वह पहुंचे तो देखा कि बेटी का शव करीब 15 फीट ऊंचाई पर पेड़ से लटका था।

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाया। उसके गले में दुपट्टे से बनाया फंदा फंसा था। पिता के अनुसार बेटी के हाथ में चोट के निशान दिखाई दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके गांव का ही एक युवक बेटी को परेशान करता था। जबरन उससे बात करता था और आशंका है कि उसने ही हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया। दो भाइयों में अकेली बहन थी मृतका दो भाइयों में अकेली बहन थी। मां बीमार हैं और उन्हें हाल ही में पैरालिसिस का अटैक पड़ा है। पिता खेती करते हैं। पिता व भाई फफक-फफक कर रोते रहे।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments