Homeप्रदेश1000 से अधिक को मिलेगा रोजगार प्रयागराज में लगेगी रेल नीर की...

1000 से अधिक को मिलेगा रोजगार प्रयागराज में लगेगी रेल नीर की फैक्ट्री

कानपुर। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने प्रयागराज स्थित सरस्वती हाईटेक सिटी में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) को 2.5 एकड़ भूमि आवंटित की है। इस परियोजना में करीब 25 करोड़ खर्च करके रेलनीर पानी की फैक्टरी लगेगी।

 

यह आईआरटीसी की प्रदेश में तीसरी पानी की फैक्टरी स्थापित होने जा रही है। इससे रेल यात्रियों को शुद्ध और ताजा पानी उपलब्ध हो सकेगा। यही नहीं करीब एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार भी मिलेगा। पानी का उत्पादन एक वर्ष में शुरू करने की उम्मीद है।

 

प्रदेश में संचालित होने वाली ट्रेनों में अभी तक अमेठी के टिकरिया, गौरीगंज और हापुड़ के मसूरी गुलावठी औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित रेल नीर की पानी की फैक्टरी से पेयजल की सप्लाई होती है। लेकिन इस सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए प्रबंधन ने एक और फैक्टरी लगाने का निर्णय लिया। इस फैक्टरी में करीब एक लाख बोतल का प्रतिदिन उत्पादन होगा। इससे यात्रियों को सुविधा के साथ अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी औररोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

 

सरस्वती हाईटेक सिटी में प्राधिकरण ने सुविधाएं प्रदान की हैं। यहां से पांच किलोमीटर दूरी पर प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन और 25 किलोमीटर दूरी पर प्रयागराज हवाई अड्डा है। इससे आने-जाने में भी कोई परेशानी नहीं है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments