मोसिम की हत्या को लेकर परिजनों का आरोप यह है कि आरोपियों ने उसे रात में पकड़ा। मारपीट करते हुए उसे नदी में डुबोकर मारा डाला। फिर स्कार्पियो में भरकर लाए और शव कब्रिस्तान के पास फेंककर चले गए। घटनास्थल के पास स्थित एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रात में एक स्कॉर्पियो गुजरते दिखाई भी दी है। आरोप यह भी है कि साल भर पहले मोसिम का मोहर्रम में कुछ लोगों से विवाद हो गया था। उन लोगों को फंसाने की नीयत से ही हत्या के बाद शव कब्रिस्तान में लाकर फेंका गया।
परिवार में भी की थी मारपीट, भाई ने चौकी आकर की थी शिकायतःइस हत्याकांड में एक और बात सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, घटना वाली शाम ही मृतक के भाई ने चौकी पर आकर उसको शिकायत की थी।
परिजनों से मारपीट का आरोप लगाते हुए उसे डांट-डपटकर समझाने का आग्रह उसने पुलिस कर्मियों से किया था। उधर एक और चौकाने वाली बात यह है कि सुबह जी विवाद की बात बताई जा रही है, वह मोहसिन से नहीं बल्कि उसे दोस्त शेबू आरोपियों के बीच हुआ था। सीबू के बुलाने पर ही मोतियों वहां पहुंचा और फिर उसकी भी आरोपियों से नोकझोंक हुई।
