महिला के मृत शरीर से अस्पताल कर्मी ने कान का कुंडल उतारा,सीसी कैमरे में कैद हुई हरकत
यूपी के शामली में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, हादसे का शिकार हुई विवाहिता की मौत के बाद उसके शव से वार्ड ब्वॉय ने सोने के कुंडल निकाल लिए!
शव से कुंडल गायब देख परिजनों ने सीएमएस से शिकायत की। इस पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई गई तो वार्ड ब्वॉय चोरी करता नजर आया। घटना के बाद आरोपी अस्पताल से फरार हो गया। सीएमएस ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है!
बाबरी क्षेत्र के गांव हीरनवाड़ा निवासी 26 वर्षीय श्वेता पत्नी सचिन कुमार की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी! विवाहिता के शव को जिला संयुक्त चिकित्सालय में ले जाया गया। सूचना पर पहुंची बाबरी थाने की महिला पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से पहले चोट और गहनों की जांच कर रही थी। शव से कुंडल नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस पर ही कुंडल गायब करने का आरोप लगाया था!
