Homeप्रयागराजप्रयागराज के न्यू मम्फोर्डगंज में बहन के साथ रहकर कर रही थी...

प्रयागराज के न्यू मम्फोर्डगंज में बहन के साथ रहकर कर रही थी नीट की कोचिंग, कमरे में फंदे से लटका था शव, पिता बिजनौर डीएम कार्यालय में हैं कार्यरत

प्रयागराज। नीट की कोचिंग के मासिक टेस्ट में कम नंबर आने से परेशान छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। वह बड़ी बहन के साथ न्यू मम्फोर्डगंज में आबकारी चौराहे पर किराये का कमरा लेकर रहती थी। शनिवार को उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता बिजनौर डीएम कार्यालय में कार्यरत हैं। बड़ी बहन की सूचना पर पहुंची कर्नलगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बिजनौर के नगर कोतवाली क्षेत्र के साकेत कॉलोनी के रहने वाले सुखबीर सैनी बिजनौर डीएम कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। तीन बेटियों में दूसरे नंबर की प्रिंसी सैनी (18) अपनी बड़ी बहन राखी के पास सवा साल पहले प्रयागराज आई थी। वह यहां रहकर नीट की कोचिंग कर रही थी। साथ ही गांव से 12वीं की भी पढ़ाई कर रही थी। बड़ी बहन राखी ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह सब्जी लेने कमरे से बाहर गई थी। इस दौरान प्रिंसी कमरे में अकेली थी। करीब 20 मिनट बाद जब वह सब्जी लेकर लौटी तो कमरे का दरवाजा बंद था। आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला। आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो प्रिंसी सैनी पंखे के सहारे दुपट्टे का फंदा बनाकर लटकी हुई थी। आनन-फानन में लोगों की मदद से उसे उतारकर एसआरएन अस्पताल लाया गया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments