Homeप्रयागराजमंडलायुक्त ने दिए हैं नगर निगम और पीडीए के कार्यों की जांच...

मंडलायुक्त ने दिए हैं नगर निगम और पीडीए के कार्यों की जांच के आदेश

प्रयागराज। अलोपीबाग फ्लाईओवर के नीचे सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। महाकुंभ के दौरान यह सबसे दबाव वाला क्षेत्र रहा। इसके बावजूद इसके निर्माण में लापरवाही बरती गई। स्थिति यह है कि गड्ढे की वजह से ऑटो एक तरफ झुक जाते हैं और उनके पलटने की आशंका बनी रहती है। वहीं, सोहबतियाबाग डॉट पुल, सीएवी और सीएमपी डिग्री कॉलेज के सामने सड़क धंस गई है। ‘लगातार शिकायतों के बाद उनमें बालू और गिट्टी भर दिया गया है लेकिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सड़क धंसने एवं उखड़ने की यह कुछ उदाहरण मात्र नहीं हैं। शहर में जगह-जगह सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। खास यह कि महाकुंभ से पहले बनी सड़कें चार महीने में ही उखड़ने लगी हैं।कई जगहों पर तो सड़कें धंसने भी लगी हैं। ऐसे में बारिश के दौरान बड़ी संख्या में सड़कों के धंसने एवं दुर्घटना की आशंका बन गई हैं। गौर करने वाली बात यह भी है कि इन सड़कों का अब तक पूरा भुगतान भी नहीं हुआ है। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने पीडीए और नगर निगम के सभी कार्यों की जांच का आदेश दिया है। इसके लिए 21 टीमें भी गठित की गई हैं। मंडलायुक्त के इस आदेश के बाद उखड़ी एवं अधूरी सड़कों को दुरुस्त करने का काम तेज कर दिया गया है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments