एक राष्ट्र-एक चुनाव की वकालत करतें हुए राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा, इससे देश में वित्तीय बचत होगी। शासन में निरंतरता आने के साथ राजनीतिक स्थिरता भी आएगी। आने वाले दिनों में यह देश का आंदोलन बनेगा।
पहले एक ही चुनाव होता था, लेकिन कांग्रेस ने एक चुनाव के क्रम को तोड़ा। यह बातें अर्पणा ने भाजपा युवा मोर्चा की ओर यूथ फॉर वन नेशन वन इलेक्शन कार्यक्लम में कहीं। सिविल लाइंस स्थित वात्सल्य सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में अपर्णा ने कहा, युवा वर्ग सोशल मीडिया व डिजिटल प्लेटफॉर्म, सेमिनार और संगोष्ठी के जरिये एक राष्ट्र-एक ‘चुनाव को लेकर देश और समाज में जागरूकता फैलाएं। प्रधानमंत्री लगातार राष्ट्रीय मुद्दों पर चिंता करते हैं। भारत का दर्शन एकात्म व एकता का है तो चुनाव एक क्यों नहीं।
डॉ. आंबेडकर के चेहरे को आधा काटकर पोस्टर पर अखिलेश यादव का चेहरा लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा, किसी व्यक्ति विशेष का पोस्टर किसी भी राजनीतिक व्यक्ति से नहीं जोड़नाचाहिए। ऐसा कुकृत्य करने वाले को माफी मांगनी चाहिए। भाजपा प्रयागराज महानगर ‘अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा, एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर युवाओं को सबसे अधिक जागरूकता लाने की. आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर कीर्तिका अग्रवाल ने की।
इस अवसर पर युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष रोहित पप्पू, पांडेय, महामंत्री श्याम प्रकाश पांडे, सचिन गोस्वामी, ‘शैलेन्द्र मौर्य, डॉ. शैलेश पांडेय, सचिन गोस्वामी, कुंजन त्रिपाठी, अमित जैन, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, विजय पटेल और विशाल अग्रवाल मौजूद रहे।
