Homeप्रदेशसपा अध्यक्ष ने कहा- भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की सभी हदें पार

सपा अध्यक्ष ने कहा- भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की सभी हदें पार

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जातीय जनगणना में भाजपा कोई गड़बड़ी न कर पाए, इसके लिए सतर्क रहना है। पीडीए समाज को भाजपा की धांधली पर नजर रखनी है, जिससे जातीय जनगणना ईमानदारी से हो और सच्चे आंकड़े भी आएं। उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए। अखिलेश ने प्रदेश मुख्यालय पर रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा सरकार में हर विभाग में भ्रष्टाचार और लूट चल रही है। किसानों की फसलों की खरीद में भारी भ्रष्टाचार चल रहा है। धान खरीद में भ्रष्टाचार का कागजों में रिकॉर्ड है, विधानसभा से लेकर कई प्लेटफार्म पर शिकायत हुई, लेकिन लूट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि बुंदेलखंड में मूंगफली खरीद में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। भाजपा के कार्यकर्ताओं और बिचौलियों ने मुनाफा कमाया। अब गेंहू खरीद में बड़े पैमाने पर धांधली हो रही है। किसानों का गेहूं उद्योगपतियों के लिए आढ़तियों के माध्यम से खरीदा जा रहा है। सरकार ने पाबंदी लगा दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को अपमानित कर रही है। सवाल पूछने पर एफआईआर करा रही है। आंदोलन करने पर पगड़ी उछाली जाती है। गाजीपुर से गाजियाबाद तक कई मौकों पर भाजपा ने किसानों को अपमानित करने का काम किया है। इस अवसर पर नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि सिद्धार्थनगर जिले में बिना धान और गेंहू खरीदे 64 करोड़ रुपये खातों में भेज दिया गया। इसमें सबसे ज्यादा पैसा पाने वाले भाजपा के लोग हैं।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments