Homeप्रयागराजआयोजन को लेकर जगह-जगह पुलिस की विशेष पिकेट तैनात, की जा रही...

आयोजन को लेकर जगह-जगह पुलिस की विशेष पिकेट तैनात, की जा रही सघन चेकिंग

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के उद्घाटन कार्यक्रम के मद्देनजर आसपास का इलाका हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील कर दिया गया है। जगह-जगह पर पुलिस की विशेष पिकेट तैनात की गई है। हाईकोर्ट की ओर जाने वाले रास्तों पर सघन चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही खुफिया एजेंसियों के जवानों को भी प्रमुख चौराहों, हाईकोर्ट के प्रवेश मार्गों और कार्यक्रम स्थल पर तैनात किया गया है। कार्यक्रम में भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सुप्रीम कोर्ट के कई वरिष्ठ न्यायाधीश शामिल होंगे। इस वीआईपी आयोजन को देखते हुए अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। हाईकोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पहले से पाबंदी है। संबंधित इलाकों में पतंग उड़ाने परभी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकिकिसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक न ताकि हो। पुलिस अफसरों नेशहरवासियों से सहयोग की अपील की है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments