Homeप्रयागराजप्रयागराज में भीरपुर व मेजा स्टेशन के मध्य ट्रैक पर रखा गया...

प्रयागराज में भीरपुर व मेजा स्टेशन के मध्य ट्रैक पर रखा गया था बोल्डर, तेज आवाज आने पर लोको पायलट ने लगाया ब्रेक

नैनी (प्रयागराज)। नई दिल्ली से पटना के राजेंद्र नगर जा रही तेजस राजधानी को अराजकतत्वों की ओर से पलटाने की साजिश नाकाम हो गई। बृहस्पतिवार की देर रात पौने एक बजे के आसपास ट्रेन से कुछ टकराने की तेज आवाज आई। लोको पॉयलट ने ब्रेक लगाकर रोका तो मालूम पड़ा कि ट्रैक पर किसी ने बोल्डर (गिट्टियां) रख दिया था। लोको पॉयलट ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर वहां आरपीएफ प्रयागराज छिवकी पहुंची। इस दौरान ट्रेन भीरपुर से मेजा के बीच 11 मिनट खड़ी रही। प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार से बृहस्पतिवार की रात 12310-तेजस राजधानी 34 मिनट की देरी से रात 12.37 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन की तरफ रवाना हुई। इस दौरान भीरपुर और मेजा रोड स्टेशन के मध्य रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कुछ टकराने की आवाज आई। ट्रेन रोकते हुए लोको पायलट ने इसकी सूचना उच्चअधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम से मिली सूचना के बाद आरपीएफ उप निरीक्षक एसके दुबे, टीआई राहुल शुक्ला, सीएलआई राजकुमार सिंह व एसएसई बृजमोहन प्रजापति ने मौका मुआयना किया। साथ ही लोको पायलट के बयान व मौके पर की गई फोटो ग्राफी के आधार पर संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट बनाई गई। इसमें पाया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा डाउन ट्रैक पर किलोमीटर संख्या794/18-16 भीरपुर और मेजा स्टेशन के मध्य ट्रैक पर गिट्टी-पत्थर रख दिया गया था। इसके कारण उपरोक्त घटना घटित हुई, हालांकि इसमें किसी तरह की कोई हानि नहीं हुई। मामले में टीम द्वारा दी व गई रिपोर्ट के आधार पर आरपीएफ छिवकी में अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीकृत करके जांच की जा रही है। स्टेशन मास्टर भीरपुर ने बताया कि तेजस के गुजरने के बाद 22177 महानगरी एक्सप्रेस गई। फिलहाल ट्रैक पर किसी तरह की कोई समस्या नहीं है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments