Homeप्रदेशबम की अफवाह में काशी एक्सप्रेस 3 घंटे खड़ी रही 

बम की अफवाह में काशी एक्सप्रेस 3 घंटे खड़ी रही 

प्रतापपुर। बम की सूचना पर गोरखपुर से कुर्ला जाने वाली 15018 काशी एक्सप्रेस ट्रेन को जंघई रेलवे स्टेशन पर रोक कर चेकिंग की गईं। अपराह्न तीन बजे से शाम 6 बजे तक पुलिस, आर पी एफ, जीआर पी ने जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बम निरोधक दस्ते ने भी पड़ताल की। इसके बाद 6:02 बजे ट्रेन यहां से रवाना की गई।

 

पुलिस के अनुसार, सोमवार को किसी ने रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी कि ट्रेन के स्लीपर कोच एस-1 से लेकर एस-4 में से किसी एक कोच में बैग में बम रखा है। कंट्रोल रूम ने इसकी सूचना जीआरपी प्रयागराज को दी और वहां से जीआरपी जंघई, जंघई रेलवे स्टेशन प्रशासन को सूचना दी गई। ट्रेन जंघई जंक्शन पर जैसे ही तीन बजकर दो मिनट पर पहुंची। आरपीएफ इंस्पेकटर आलोक तिवारी, एसआई नागेन्द्र सिंह, जीआरपी प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा तथा थानाध्यक्ष मीरगंज विनोद अंचल व एसआई मुन्नी लाल मौके पर पहुंच गए।

 

ट्रेन की सभी बोगियों की चेकिंग की गई लेकिन कुछ मिला नहीं। बम निरोधक दस्ता भी प्रयागराज से पहुंचा और ट्रेन की जांच की। कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। ट्रेन लगभग तीन घंटे तक खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक जंघई कोमल सिंह का कहना है कि बम की सूचना पर काशी एक्सप्रेस ट्रेन को जंघई रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कराई गई। बम निरोधक दस्ते ने भी जांच की। इसके बाद ट्रेन को फिलहाल कुछ नहीं मिला है। शाम 6:02 बजे ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments