Homeखेलस्पेन को शूटआउट कर ।

स्पेन को शूटआउट कर ।

स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कप्तानी में पुर्तगाल ने यूएफा नेशंस लीग 2025 के फाइनल में अमेजिंग मुकाबले के बाद स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर नेशंस लीग का अपना दूसरा टाइल जीता. फुलटाइम तक मैच 2-2 की बराबरी पर था. म्यूनिख में हुए इस टाइटल मुकाबले में 40 वर्षीय रोनाल्डो ने अपना 138वां इंटरनेशनल गोल करते हुए पुर्तगाल को बराबरी दिलाई.

 

स्पेन की आक्रामक शुरुआत फाइनल की शुरुआत दोनों ने आक्रामक अंदाज में की. स्पेन ने 21वें मिनट में मार्टिन जुबिमेंडी के गोल से बढ़त बनाई. यह उनका दूसरा इंटरनेशनल गोल था. 5 मिनट बाद पुर्तगाल के नूनो मेंडेस ने अपने पहले इंटरनेशनल गोल से स्कोर 1-1 कर दिया. इसके बाद मैच बास्केटबॉल जैसे हाई टेम्पो में चला, जहां दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर हमले किए, पहले हाफ के अंत में पेड्री की शानदार पास पर मिकेल ओयार जाबाल ने गोल दागकर स्पेन को 2-1 की बढ़त दिला दी।मैच के अतिरिक्त समय में दोनों टीमें गोल करने में असफल रही. मैच पेनल्टी शूटआउट में गया, जहां पुर्तगाल ने सभी 5 मौके गोल में बदले. स्पेन के लिए चौथी पेनल्टी में अल्वारो मोराटा चूक गए, जो निर्णायक साबित हुई.कुछ देर बाद रोनाल्डो चोटिल हो गए और मैच से बाहर हो गए. रोनाल्डो ने कहा- वॉर्म अप के दौरान ही मुझे परेशानी महसूस हुई, लेकिन नेशनल टीम के लिए मुझे अगर पैर भी तोड़ना पड़ता तो मैं तोड़ देता. यह एक ट्रॉफी के लिए था, मुझे खेलना था।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments