मजीदिया इस्लामिया इंटर कालेज (एमआईसी) मैदान पर गुरुवार को हाफिज गजनफर उल्लां इलाहाबाद हाकी लीग में रोमांचक मुकाबले खेले गए. इस दौरान एमआईसी और उत्तर मध्य रेलवे की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर पूरे अंक हासिल किए. पहले मैच में एमआईसी ने के पीआईसी को 8-1 के विशाल अंतर से हराया. एमआईसी की ओर से मोहम्मद तल्हा और अता खान ने दो-दो गोल दागे, जबकि शशि शेखर, शाहबाज, मोहम्मद रिजवान और अल्काब ने एक-एक गोल किया. केपीआईसी के लिए एकमात्र गोल हरिशंकर ने किया. शाहबाज और राहुल ने निर्णायक भूमिका निभाते हुए अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई. दूसरे मैच में उत्तर मध्य रेलवे ने नेशनल स्पोर्टिंग क्लब को 2-1 से मात दी. पहला गोल 24वें मिनट में नेशनल स्पोर्टिंग क्लब के जैद ने किया, जिससे उनकी टीम 1-0 से आगे हो गई
