रूस यूक्रेन के बीच जंग थम नहीं रही है. रूस ने यूक्रेन पर एक बार फिर मिसाइलें दागी हैं. कीव में नौ मंजिला अपार्टमेंट पर हुए मिसाइल हमले में 23 लोगों की मौत हो गई. हमले के बाद राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि वैश्विक ताकतों को सीजफायरके लिए रूस पर दबाव डाला जाए, बेलेंस्की ने टेलीग्राम पर लिखा कि यह हमला दुनिया को याद दिलाता है कि रूस युद्ध विराम को अस्वीकार करता है और हत्या का विकल्प चुनता है. उन्होंने यूक्रेन के उन सहयोगियों को धन्यवाद दिया, जो रूस पर दबाव डालने के लिए तैयार हैं.
