Homeराजनीतिमंत्री मनोज पांडेय समेत तीन बागी विधायक सपा से निष्कासित।

मंत्री मनोज पांडेय समेत तीन बागी विधायक सपा से निष्कासित।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय समेत तीन बागी विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया। दो अन्य विधायकों में अभय सिंह और राकेश प्रताप सिंह हैं। पार्टी ने राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग करने वाले 7 में से 3 विधायकों पर करीब सवा साल बाद यह कार्रवाई की है। बाकी बागी विधायकों को अच्छे व्यवहार के कारण मोहलत दी गई है।

 

सूत्र बताते हैं कि पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ सकते हैं, इसकी भनक लगते ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह कार्रवाई की। फरवरी 2024 में हुए राज्यसभा चुनाव में सपा के आठ विधायकों ने पार्टी का साथ नहीं दिया था। इससे पार्टी के तीसरे राज्यसभा प्रत्याशी और यूपी के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन को हार का सामना करना पड़ा था।

 

सपा के सात विधायकों मनोज पांडेय, राकेश पांडेय, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी, पूजा पाल और आशुतोष मौर्य ने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में वोट दिया। वहीं विधायक व पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजा प्रजापति वोट डालने ही नहीं आईं। इससे भाजपा के आठवें उम्मीदवार संजय सेठ चुनाव जीत गए। अब सपा ने ऊंचाहार (रायबरेली) के विधायक मनोज पांडेय, गोसाईगंज (अयोध्या) के विधायक अभय सिंह और गौरीगंज (अमेठी) के विधायक राकेश प्रताप सिंह को निष्कासित कर दिया।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments