लीड्स में खेले गए एंडरसन-तेंदलुकर ट्राफी के पहले टेस्ट मैच में हार के बाद भारतीय टीम बर्मिघंम पहुंच चुकी है, जहां दो जुलाई से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है. बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर भारतीय टीम आज तक जीत नहीं पाई है. भारतीय टीम शुक्रवार को अभ्यास करने पहुंचीं, हालांकि अभ्यास सत्र तक मीडिया की पहुंच बहुत ही सीमित थी. अभ्यास सत्र के दौरान पहले मैच से बाहर रहे आकाशदीप को मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ लंबी बात करते हुए देखा गया. जसप्रीत बुमराह टीम के साथ आए तो, लेकिन उन्होंने अभ्यास नहीं किया.
बुमराह को कार्यभार प्रबंधन के तहत इस मैच में विश्राम दिया जाएगा. सूत्रों की मानें तो एजबेस्टन में भारतीय टीम प्रबंधन तीन अहम बदलाव कर सकता है.
आकाश की एंट्री बुमराह की अनुपस्थिति में आकाश दीप का अंतिम एकादश में खेलना तय है, वहीं पिछले मैच में केवल 16 ओवर गेंदबाजी करने वाले और बल्ले से बेहद ही साधारण प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर का बाहर होना तय है. शार्दुल की जगह आलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को अंतिम एकादश में जगह मिलेगी. इसके अलावा माना जा रहा
