वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को दावा किया कि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का व्यवसाय सरकारी सब्सिडी के बिना नहीं चल पाएगा। उन्होंने कहा, यदि मस्क को यह सब्सिडी नहीं दी गई तो उन्हें शायद अपनी दुकान बंद करनी पड़े और दक्षिण अफ्रीका वापस लौटना पड़ जाएगा। ट्रंप ने कहा, मस्क को अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए मेरा समर्थन करने से बहुत पहले ही इलेक्ट्रिक वाहन अनिवार्यता के खिलाफ मेरे विचार के बारे में पता था।
ट्रंप ने कहा, उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन ठीक हैं लेकिन हर किसी को इसे खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। मस्क द्वारा हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप के टैक्स पर बड़े बिल की आलोचना कर इसे रिपब्लिकन पार्टी के लिए राजनीतिक आत्महत्या कहने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, मस्क को सब्सिडी बंद होने से न तो टेस्ला इलेक्ट्रिक कार बना पाएगी और ना ही स्पेसएक्स के रॉकेटलॉन्च कर पाएगी। ट्रंप ने सरकारी दक्षता मंत्रालय से मस्क को दी गई सब्सिडी पर नजर डालने को भी कहा।
वह बोले, एलन को इतिहास में किसी भी इन्सान से ज्यादा सब्सिडी मिल सकती है, और बिना सब्सिडी के, वह शायदअपनी दुकान बंद कर दक्षिण अफ्रीका वापस लौट जाएं। न कोई रॉकेट लॉन्च होगा न इलेक्ट्रिक कार बनेगी और हमारा देश बहुत सारा पैसा बचा लेगा। वह बोले, मस्क के खातों की जांच हो जाए तो उनकी वित्तीय व्यवस्था खराब हो जाएगी।
