Homeप्रयागराजसंगम नगरी में वॉटर स्पोर्ट्स एकेडमी बनाने का प्रस्ताव 

संगम नगरी में वॉटर स्पोर्ट्स एकेडमी बनाने का प्रस्ताव 

प्रयागराज। प्रयागराज में वाटर स्पोर्ट्स की असीम संभावनाओं को देखते हुए फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) ने यहां वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी बनाए जाने का प्रस्ताव दिया है। लखनऊ में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदी गोपाल गुप्ता नंदी के साथ फिक्की खेल समिति के पदाधिकारियों की बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया।

 

बैठक में फिक्की के पदाधिकारियों ने संगम नगरी में वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी को स्थापित करने के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि पर्यटन का प्रमुख केंद्र होने के कारण संगम नगरी में वाटर स्पोर्ट्स को विकसित करने की असीम संभावनाएं हैं। अफसरों की बात सुनने के बाद मंत्री ने प्रयागराज के बोट क्लब के साथ ही अन्य घांटों को वाटर स्पोर्ट्स के लिए बेहतर बताया। उन्होंने फिक्की प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि इस प्रस्ताव को धरातल पर लाने में हर संभव मदद की जाएगी।बैठक में यूपी की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री वैश्विक स्तर पर स्थापित हो उसे लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। फिक्की खेल उप समिति यूपी चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. कनिष्क पांडेय, अपर निदेशक अर्निबन दत्ता, सह अध्यक्ष रचना गोविल ने प्रदेश में स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को अधिक मजबूत बनाने के लिए कई सुझाव दिए। इसके अलावा स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में स्पोर्ट्स इंडस्ट्री पार्क बनाए जाने का भी सुझाव दिया। इसके लिए मेरठ, वाराणसी, गाजीपुर और जौनपुर के साथ ही अन्य जनपदों में भूमि की उपलब्धता पर चर्चा हुई।

 

बैठक में सचिव इंवेस्ट यूपी विजय किरण आनंद ने कहा कि स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स पॉलिसी भी बनाई जा सकती है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मेरठ स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के उद्यमी चाहते हैं कि मेड इन चाइना की तरह स्पोर्ट्स इंडस्टी में मेड इन मेरठ का नाम हो।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments