अखिल भारतीय पंजाब नैशनल बैंक अधिकारी संगठन प्रयागराज मंडल के उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए चुनाव कराया गया। इन दो पदों पर श्री प्रदीप कुमार भारतीय एवं श्री आशुतोष प्रताप सिंह जी भारी मतों से विजयी रहे।
नवगठित पदाधिकारियों में अध्यक्ष श्री नितेश कुमार अतुल, सचिव संदीप सिंह, संयुक्त सचिव शुभांशु पाण्डेय, कोषाध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह,सहायक कोषाध्यक्ष अनुराग करवरिया एवम्
कार्यकारी सदस्य रवि श्रीवास्तव, रचना गुप्ता, संजीव पाण्डेय पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
इस पूरे चुनाव का सफल परिचालन निर्वाचन अधिकारी मो०काशिफ नेहाल बेग एवम् सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री अरुण चौबे, सुश्री फरीन फातमा एवं श्री संदीप गुप्ता द्वारा किया गया।
खबर नीतेश सोनी
