Homeन्यू दिल्लीअटल, दीनदयाल और श्यामा प्रसाद के विचारों पर आगे बढ़ रहा नया...

अटल, दीनदयाल और श्यामा प्रसाद के विचारों पर आगे बढ़ रहा नया भारत: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा को इसका गर्व है कि उसकी सरकार को अनुच्छेद 370 की दीवार गिराने का अवसर मिला। आजादी के बाद भी जम्मू-कश्मीर में यह व्यवस्था भारत की अखंडता के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी, पर अब देश का संविधान जम्मू-कश्मीर में पूरी तरह लागू है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा, हमारी सरकार ने ही प्रणब मुखर्जी और मुलायम सिंह यादव जैसे विपक्षी दलों के नेताओं को सम्मानित किया। कांग्रेस व सपा से कोई ऐसी उम्मीद तक नहीं कर सकता। इनके राज में तो भाजपा के नेताओं को सिर्फ अपमान ही मिलता था।

 

प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार को लखनऊ स्थित प्रेरणा स्थल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की 65 फीट ऊंची प्रतिमाओं के अनावरण और संग्रहालय के उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने देश को नई दिशा देने में डॉ. श्यामा प्रसाद के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने भारत में दो विधान, दो निशान व दो प्रधान की व्यवस्था का विरोध किया था। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर पंडित दीनदयाल व पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की उपलब्धियों का भी जिक्र किया।

उन्होंने विपक्षी दलों पर महापुरुषों की विरासत को भुलाने और खुद को बड़ा दिखाने के लिए उनका कद छोटा करने का आरोप भी लगाया। प्रधानमंत्री ने कहा, भाजपा के संस्कार हमें सबका सम्मान करना सिखाते हैं। एनडीए सरकार के दौरान नरसिम्हा राव व प्रणब बाबू को भारत रत्न दिया गया। हमारी सरकार ने ही मुलायम सिंह और तरुण गोगोई जैसे नेताओं को राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा।

 

पीएम मोदी ने कहा, दिल्ली में बाबा साहेब आंबेडकर की विरासत मिटाने का प्रयास हुआ, कांग्रेस के शाही परिवार ने ये पाप किया और यूपी में सपा वालों ने। सरदार पटेल के कद को छोटा करने का प्रयास भी किया गया ।

 

प्रधानमंत्री ने कहा, स्वतंत्र भारत के पहले उद्योग मंत्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आर्थिक आत्मनिर्भरता की नींव रखी थी। देश को पहली औद्योगिक नीति दी थी। आज आत्मनिर्भरता के उसी मंत्र को हम नई बुलंदी दे रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, दर्शकों पहले पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय का सपना देखा था। हमने अंत्योदय को विस्तार दिया। आज करीब 95 करोड़ भारतवासी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के दायरे में हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पहले गरीबी हटाओ जैसे नारों को ही गवर्नेस मान लिया गया था, पर वाजपेयी ने सही मायने में सुशासन को जमीन पर उतारा। आज डिजिटल पहचान की इतनी चर्चा होती है, इसकी नींव उन्हीं की सरकार ने बनाई। मोदी ने कहा कि यूपी में बड़ा डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। वह दिन दूर नहीं जब यूपी का डिफेंस कॉरिडोर दुनियाभर में रक्षा उत्पादन के लिए जाना जाएगा।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments