Homeप्रदेशअतीक के गुर्गे की सवा दो करोड़ की जमीन कुर्क

अतीक के गुर्गे की सवा दो करोड़ की जमीन कुर्क

अतीक अहमद के गुर्गे माजिद के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही जारी है। अतीक गुर्गे की सवा दो करोड़ की जमीन कुर्क


शनिवार को गैंगस्टर के इस मुलजिम को एक और चोट देते हुए पूरा मुक्ति पुलिस ने सवा दो करोड़ रुपए की 30 बिस्वा जमीन कुर्क कर दी। पुलिस का दावा है कि यह संपत्तियां अपराध से अर्जित की गई थी। मरियाडीह निवासी माजिद अतीक अहमद का गुर्गा और शूटर आबिद का भाई है ।

जनवरी में तत्कालीन जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने पुलिस की रिपोर्ट पर उसकी 19 संपत्तियों को कुर्क करने की अनुमति प्रदान की थी ।लंबे समय तक उसके खिलाफ कार्यवाही लंबित रही। इसके बाद बीते 8 जून को उसकी 5 करोड रुपए की सात जमीन कुर्क की गई थी।

इसी क्रम में शनिवार को बमरौली चौकी प्रभारी शिवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस व राजस्व टीम ने मरियाडीह स्थित उसकी 30 बिस्वा जमीन कुर्क कर दी। पुलिस का कहना है कि इसकी कुल कीमत सवा दो करोड़ के आसपास है। यह कार्यवाही माजिद के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (१)के तहत की गई ।यह मुकदमा 2018 में धूमनगंज थाने में कायम हुआ था ।पुलिस का कहना है कि गैंगस्टर के शेष मुल्जिमों के खिलाफ भी जल्द कार्यवाही की जाएगी।

Samiksha

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments