प्रयागराज। बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा में शिक्षक भर्ती के लिए भेजे जाने वाले ई-अधियाचन के एक समान प्रारूप पर चार सितंबर को अंतिम मुहर लग सकती है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में मंगलवार को संबंधित विभागों की बैठक में एक समान प्रारूप पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है।
आयोग की अध्यक्ष प्रो. पांडेय के नेतृत्व में बैठक में चर्चा की गई कि यदि अलग-अलग शिक्षक भर्ती के लिए अलग-अलग प्रारूप बनाया जाएगा तो इसमें काफी कीर्ति वक्त लग जाएगा। बेसिक,शिक्षा सेवा चयन आयोग की बैठक में सभी विभागों ने एक समान प्रारूप पर जताई सहमति माध्यमिक व उच्च शिक्षा में ई-अधियाचन का एक समान प्रारूप बना लिया जाए। सभी विभागों से इसी प्रारूप में रिक्त पदों का विवरण मांग लिया जाए। ऐसे में नई शिक्षक भर्ती जल्द शुरू की जा सकती है।
तय हुआ कि इसके लिए पूरी तैयारी कर ली जाए और चार सितंबर को बैठक कर ई-अधियाचन के प्रारूप पर अंतिम मुहर लगा दी जाए।
