अब मनमानी तरीके से छुट्टी नहीं ले सकेंगे परिषदीय स्कूलों के शिक्षक
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक स्कूल खुलने के बाद उस दिन के अवकाश के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।
शिक्षक स्कूल खुलने के 15 मिनट पहले तक की छुट्टी के लिए मानव संपदा पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में लागू अवकाश की पुरानी व्यवस्था को खत्म करके नई व्यवस्था लागू की गई है। इससे शिक्षकों की ओर से मनमाने तरीके से छुट्टी लेने पर लगाम लगाया जा सकेगा।
परिषदीय विद्यालयों में देखा जाता है कि अध्यापक छुट्टी का उपयोग करने के बाद दूसरे दिन स्कूल जाकर उसके लिए आवेदन देते थे। इसे विभाग स्वीकृत कर लेता था। इस व्यवस्था में अध्यापक जब चाहते थे अवकाश ले लेते थे। बीमारी का या कुछ और बहाना बनाकर छुट्टी मिल भी जाती थी। लेकिन अब विभाग की ओर से इस पर कड़ा रुख अपनाया गया है। अब शिक्षक स्कूल खुलने के 15 मिनट के पहले तक आवेदन कर पाएंगे।
Samiksha
