अभद्र टिप्पणी करना गुरुजी को पड़ा महंगा सीएमओ प्रतापगढ़ और डीआईओएस प्रयागराज के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी गुरुजी को महंगी पड़ गई ।
विवादित पोस्ट वायरल होने पर बीएसए ने विकासखंड बहादुरपुर के प्राथमिक विद्यालय छिभैया प्रथम में तैनात सहायक अध्यापक अजय कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है ।मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश मिश्रा को सौंपी गई है ।जिले के बहादुरपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय छिभैया प्रथम में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात शिक्षक अजय कुमार सिंह ने कुछ दिन पहले फेसबुक पर एक विवादित पोस्ट डाला था।
जिसमें उन्होंने सीएमओ प्रतापगढ़ और डीआईओएस प्रयागराज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफार्म पर भी वायरल होने लगा। जब डीआईओएस के संज्ञान में आया तो।शिक्षक के ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई।
Samiksha
