Homeप्रयागराजकटरा की रामलीला में चयनित हुए राम के रूप में ऋषभ और...

कटरा की रामलीला में चयनित हुए राम के रूप में ऋषभ और सीता के लिए काजल

कटरा की रामलीला में चयनित हुए राम के रूप में ऋषभ और सीता के लिए काजल क्रोकरी के युवा कारोबारी ऋषभ गुप्ता इस बार कटरा रामलीला में राम की भूमिका में नजर आएंगे जबकि इलाहाबाद विश्वविद्यालय की बीए की छात्रा काजल मौर्य सीता के किरदार को निभाएंगे।

कटरा रामलीला कमेटी परिसर में ऑडिशन में इन पात्रों का चयन किया गया है और 4 सितंबर से उनकी रिहर्सल शुरू हो जाएगी। रामकथा के मंचन के लिए कलाकारों का चयन ऑडिशन के बाद उनकी अभिनय क्षमता को परखने के बाद किया गया। इसी तरह बी. ए. पास अभिषेक गिरी लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे तो स्नातक की पढ़ाई करने के बाद नृत्य का प्रशिक्षण ले रहे अभिनव शुक्ला शत्रुघ्न बनेंगे ।

एम. ए.पास करने के बाद थिएटर में काम कर रहे श्वेतांक मिश्रा रावण का किरदार निभाए। इसी तरह विभिन्न कलाकारों को चुना गया है। ध्वनि प्रकाश पर आधारित संपूर्ण राम कथा का होगा मंचन। कलाकारों के चयन के मौके पर कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता, महामंत्री गोपाल बाबू जायसवाल, अश्विनी केशरवानी, विनोद केसरवानी, राजेंद्र प्रसाद चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे।

Samiksha

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments