महाकुंभ में बॉलीवुड और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार अक्षय कुमार नै सामबार त्रिवेणी तट पर आस्था की डुबकी लगाई और आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की। वहीं, अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी स्वामी चिदानंद सरस्वती के आश्रम में पहुंची। संगम पहुंचे स्टार अक्षय कुमार ने कहा कि मैंने खूब आनंद लिया। इस बार की व्यवस्था बहुत शानदार है। सब कुछ बहुत सुव्यवस्थित है। अंबानी और अडानी समेत बड़े उद्योगपति, बड़े सितारे यहां आ रहे हैं।
