चेन्नई। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक की ओर से जारी हिंदी के विरोध के बीच राज्य में एक हिंदी के करने का मामला सामने आया है।
तमिलनाडु में हिंदी शिक्षिका को निलंबित के विरोध के बीच सामने आया मामला शिक्षिका पर आरोप है
कि उसने हिंदी की कविता नहीं सुना सके तीसरी कक्षा के एक छात्र की पिटाई की थी। स्कूल प्रशासन के मुताबिक, 21 फरवरी की जांच के बाद शिक्षिका को निलंबित कर किया गया। तीसरी कक्षा के छात्र की पिटाई का मामला पिछले सप्ताह स्कूल प्रशासन के संज्ञान में आया था।
छात्र के अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन से इसकी शिकायत की थी। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने, शिक्षिका के खिलाफ लगे आरोपों की जांच की और आरोप सही पाए जाने पर उनको निलंबित कर दिया। राजाजी विद्याश्रम स्कूल प्रशासन का कहना है कि उनका स्कूल किसी भी तरह की हिंसा के खिलाफ है और हिंसा के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन किया जाता है।
