Homeखेलअमेरिका में बबिता पटेल ने जीता रजत पदक 

अमेरिका में बबिता पटेल ने जीता रजत पदक 

हरिसेनगंज। मऊआइमा की बबिता पटेल ने बुधवार को अमेरिका के अलबामा (बर्मिंघम) में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 प्रतियोगिता के हेप्टाथलॉन (ट्रैक एंड फील्ड की स्पर्धाएं) में सिल्वरं मेडल हासिल किया है।

 

मऊआइमा विकास खंड के तिली का पूरा अब्दालपुर निवासी बबिता पटेल ने फोन पर बताया कि अभी व्यक्तिगत प्रतियोगिताएं बची हैं। इनमें पदक जीतकर देश-दुनिया में जिले का नाम रोशन करूंगी। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय कोच घनश्याम यादव के साथ अपने माता-पिता को दिया है।

 

उन्होंने बताया कि हेप्टाथलॉन में अलग-अलग खेलों में हासिल किए गए अंकों के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाता है। बबिता पटेल वर्तमान में दिल्ली स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में बतौर आरक्षी तैनात हैं। उनकी इस उपलब्धि पर माता सावित्री देवी व पिता राम निवास ने खुशी जाहिर की है। गांव में भी जश्न का माहौल है। उनकी इस कामयाबी पर क्षेत्रीय सांसद प्रवीण सिंह पटेल, विधायक गीत पासी, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर मौर्य, जिला पंचायत सदस्य कर्मरुल हसन, प्रधान संघ अध्यक्ष तीरथ यादव आदि ने बधाई दी है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments