डीएम ने गंभीरता से लेते हुए अवैध पार्किंग संचालन के विरुद्ध अभियान शुरू किया। शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क गेट नंबर एक, सिविल लाइंस स्थित विशाल मेगा मार्ट, रिया पार्किंग स्मार्ट बाजार व बस अड्डा के साथ अन्य स्थानों पर छापा मारा। पार्किंग का संचालन कर रहे नौ लोगों को हिरासत में लिया है।
डीएम ने कहा कि सीएम के निर्देश के तहत पूर्व में अवैध पार्किंग संचालित नहीं किए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए थे। लेकिन, फिर भी इन स्थानों पर अवैध पार्किंग के संचालन की जानकारी प्राप्त हो रही थी। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति अवैध पार्किंग का संचालन करता हुआ पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
