HomeUncategorizedअसम से पीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना कहां पाकिस्तान का हर...

असम से पीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना कहां पाकिस्तान का हर झूठ बन जाता है उसका एजेंडा

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम दौरे के दूसरे दिन कहा कि घुसपैठियों के जरिये सीमावर्ती इलाकों में जनसांख्यिकी बदलने की साजिशें चल रही हैं, ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा है। इससे निपटने के लिए देश में डेमोग्राफी मिशन शुरू किया जा रहा है। उन्होंने देश को घुसपैठियों से मुक्त कराने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, उन्हें हमारे संसाधनों पर कब्जा नहीं करने देंगे। घुसपैठियों को देश का भविष्य तय नहीं करने दे सकते।

 

पीएम मोदी ने रविवार को असम के दरांग व गोलाघाट को करीब 18,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देने के मौके पर जनसभाओं में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कांग्रेस घुसपैठियों व देश विरोधियों की सबसे बड़ी रक्षक बनी है। कांग्रेस जब सत्ता में थी, तब देश आतंकी घटनाओं से लहूलुहान था। ऑपरेशन सिंदूर के समय कांग्रेस पाकिस्तान की सेना के साथ खड़ी थी। पाकिस्तान काझूठ कांग्रेस के लिए एजेंडा बन जाता । है। पीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेने वोट बैंक की राजनीति के लिए न योजनाबद्ध तरीके से घुसपैठ कराई।

 

पीएम मोदी ने कहा, भाजपा की सरकार घुसपैठियों को भारत के किसानोंनौजवानों और आदिवासियों का हक किसी को नहीं छीनने देगी। ये घुसपैठिये हमारी माताओं-बहनों-बेटियों के साथ अत्याचार करते हैं, ये नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने असम में लाखों एकड़ जमीन घुसपैठियों से मुक्त कराने केलिए सीएम हिमंत विस्व सरमा की सरकार की सराहना की। साथ ही कहा, मैं घुसपैठियों को बचाने निकले नेताओं को आगाह करना चाहता हूं कि आपको अंजाम भुगतना पड़ेगा। मेरे शब्द याद रखो, यह देश उनको माफ नहीं करेगा।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments