Homeप्रदेशआंगनबाड़ी केन्द्रों में योजनान्तर्गत लाभार्थियों को वितरित किये जाने हेतु ...

आंगनबाड़ी केन्द्रों में योजनान्तर्गत लाभार्थियों को वितरित किये जाने हेतु अक्टूबर, 2020 से दिसम्बर, 2020 के लिए रूपये 6 करोड़ 99 लाख 90 हजार की धनराशि स्वीकृत

आंगनबाड़ी केन्द्रों में  योजनान्तर्गत लाभार्थियों को वितरित किये जाने हेतु  अक्टूबर, 2020 से दिसम्बर, 2020 के लिए रूपये 6 करोड़ 99 लाख 90 हजार की धनराशि स्वीकृत 

लखनऊ : दिनांक 29 अक्टूबर, 2020

प्रदेश  सरकार  ने किशोरी बालिकाओं के लिए योजना (एम0ए0जी0) के अन्तर्गत 11 से 14 वर्ष आयु की स्कूल न जाने वाली किशोरी बालिकाओं को अनुपूरक पोषाहार योजना के अन्तर्गत प्रदेश के बाल विकास परियोजनाओं के अन्तर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर देशी घी तथा स्किम्ड मिल्क पाउडर की आपूर्ति पर आने वाले अनुमानित व्यय का अग्रिम आहरण की स्वीकृति दी है। इस सम्बन्ध  मे बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग  द्वारा  शासनादेश जारी किया है। 

जारी शासनादेश के अनुसार  प्रदेश के जनपदों की समस्त बाल विकास परियोजनाओं में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पुष्टाहार आपूर्ति हेतु राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा विकास खण्ड स्तर पर पुष्टाहार उत्पादन की अवस्थापना विकास होने तक पुष्टाहार हेतु निर्धारित मानकों के अनुरूप टेक होम राशन को ड्राई  राशन ( Dry Ration ) के रूप में आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त योजनान्तर्गत लाभार्थियों को वितरित किये जाने हेतु माह अक्टूबर, 2020 से दिसम्बर, 2020 के लिए रूपये 699.90 लाख (रूपये छ: करोड़ निन्यानबे लाख  नब्बे  हजार मात्र) की धनराशि का अग्रिम आहरण करने एवं इस प्रयोजन हेतु प्रादेशिक कॉपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (पी0सी0डी0एफ0), लखनऊ को भुगतान किये जाने की शतों एवं प्रतिबन्धों के अधीन  स्वीकृत प्रदान की  हैं। 

नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments