अहमदाबाद। दुनिया की सबसे बड़ी टी -20 लीग आईपीएल का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (आरसीबी) और पंजाब किंग्स के बीच मंगलवार को खेला जाएगा। दोनों ही टीमों को 18 साल से खिताबी ट्रॉफी का इंतजार है। यानी, इस बार आईपीएल को नया विजेता मिलेगा। आरसीबी ने तीन बार, तो पंजाब ने एक बार फाइनल खेला है। >> स्पोर्ट्स फाइनल में सभी की निगाहें विराट कोहली व श्रेयस अय्यर पर रहेंगी। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले विराट शुरू से आरसीबी से जुड़े होने के बावजूद टीम को चैंपियन नहीं बना पाए हैं।
पंजाब के कप्तान श्रेयस ऐसे एकमात्र कप्तान बनेंगे, जो तीन अलग-अलग टीमों की ओर से फाइनल खेलेंगे। 2024 में कोलकाता नाइटराइडर्स को उन्होंने खिताब दिलाया था।
