Homeप्रदेशआई.जी. रेंज प्रयागराज के.पी.सिंह जी से मिले व्यापारी

आई.जी. रेंज प्रयागराज के.पी.सिंह जी से मिले व्यापारी

*आई.जी. रेंज प्रयागराज के.पी.सिंह जी से मिले व्यापारी*

आज दिनांक 14/06/21 को प्रयाग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रयागराज के आई .जी. रेंज श्री के.पी.सिंह जी से उनके कार्यालय पर मुलाक़ात करी।

इस बैठक में प्रयागराज के एस.पी. ट्रैफ़िक श्री अखिलेश बधौरिया भी रहे।
इस बैठक में व्यापारियों ने शहर के बाहर से आने वाले बड़ी गाड़ियों जिसमें व्यापारियों का माल आता हैं उसके सम्बंधित समस्याओं के बारे में अवगत कराया।

हफ़्ते में दो दिन लाक्डाउन व रात्रि कर्फ़्यू होने के कारण व्यापारियों के दुकान के माल की गाड़ियों का शहर में प्रवेश होने में व लोडिंग-अनलोडिंग में काफ़ी समस्याएँ आ रही हैं जिससे व्यापारी अपनी दुकान पर ग्राहक को माल उपलब्ध नही करा पा रहें हैं।

श्री के.पी. सिंह जी ने सभी समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए आश्वासन दिया की भविष्य में इस तरह की समस्या व्यापारियों को नही होगी व उन्होंने एस०पी० ट्रैफ़िक को भी अवगत कराया कि अनावश्यक किसी भी व्यापारी की गाड़ी को ना रोका जाए जिससे की शहर का व्यवसाय सूचारु रूप से चल सकें।

इस बैठक में मुख्य रूप से प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा, ज़िलाध्यक्ष मो० क़ादिर, सिविल लाइंस व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील खरबंदा,प्रयाग केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (फुटकर) एसोसिएशन के अध्यक्ष राना चावला, शिवशंकर सिंह , आशीष अरोरा , अनिल दुबे अन्नु,आशीष केसरवानी, श्याम केसवानी , धनंजय सिंह , अतुल केसरवानी ,सरदार प्रीतम सिंह ,अनिमेष अग्रवाल ,अजय आवस्थि,ज्ञान केसरवानी , अनिल कुशवहा,मुन्नन चौरसिया,निखिल मलंग ,शौक़त अली उपस्थित रहे।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments