प्रयागराज । नयापुरवा मोहल्ले में पिछले करीब 45 घंटे से बिजली और पानी नहीं मिलने से स्थानीय लोगों ने शुक्रवार रात प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। मौके पर मौजूद भीड़ ने सभी वाहनों को रोककर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद रात 11 बजे बिजली चालू कर दी गई।
बिजली कटौती से नाराज लोग रात 9:30 बजे के करीब तेलियरगंज प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर एकत्र होने लगे। स्थानीय निवासी रामशंकर, राजन समेत अन्य ने बताया कि बुधवार रात तेज आंधी व बारिश की वजह से बिजली कटौती कर दी गई थी। इसके अगले दिन भी तेज हवा के कारण विभिन्न जगहों पर तारों पर पेड़ गिरने से बिजली नहीं आई। बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार सुबह हो गई लेकिन न तो बिजली आई और ना ही पानी आया। इसकी वजह से लोग परेशान हैं।
इस दौरान विद्युत विभाग में कई बार फोन कर बिजली नहीं आने का कारण पूछा गया तो कोई सही जवाब नहीं मिला। पिछले करीब 45 घंटे से मोहल्ले में बिजली गुल है। वहीं,चक्का जाम होने की सूचना पर शिवकुटी पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगोंका गुस्सा शांत कराया। मामले में म्योहाल उपखंड अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया
