Homeन्यू दिल्लीआतंकवाद के खिलाफ कार्यवाही पर रक्षा मंत्री राजनाथ ने पड़ोसी देश को...

आतंकवाद के खिलाफ कार्यवाही पर रक्षा मंत्री राजनाथ ने पड़ोसी देश को दिया बड़ा संदेश 

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में कहा कि पाकिस्तान अगर अपनी धरती पर आतंकवाद नहीं मिटा पा रहा, तो हम ऐसा करने के लिए तैयार है। उन्होंने पड़ोसी को बड़ा संदेश देते हुए कहा, अगर आप सक्षम नहीं हैं, तो भारत की मदद लीजिए। भारतीय सेना सीमा पार भी कार्रवाई करने में सक्षम है।

 

ऑपरेशन सिंदूर पर उच्च सदन में मंगलवार को चर्चा शुरू करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, भारत चाहता है कि पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया से आतंकवाद खत्म हो। पहलगाम हमले के जवाब में भारत की तरफ से शुरू किया गया ऑपरेशन सिंदूर रोका गया है, बंद नहीं हुआ है। अगर भविष्य में पाकिस्तान ने फिर कोई दुस्साहस किया, तो इसे फिर शुरू किया जा सकता है।

 

राजनाथ ने कहा, भारत ने जिम्मेदार राष्ट्र की भूमिका का निर्वाह किया। पर पाकिस्तान ने नागरिक प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों और धार्मिक स्थलों। को निशाना बनाने की चेष्टा की। तमाम कवायद के बाद भी पाकिस्तान भारत की जमीन, हवा और पानी में हमारे किसी लक्ष्य को नहीं साध पाया। सुरक्षा व्यवस्था को नहीं भेद पाया। भारत ने दुश्मन के हर मंसूबे को ध्वस्त कर दिया। हमने बता दिया कि हम हर तरह से हमला करने में सक्षम हैं, बल्कि उसे नेस्तानाबूद भी कर सकता है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments