आम आदमी पार्टी ने प्रयागराज के जिला मुख्यालय पर जोर दार प्रदर्षन किया और जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा,
जिला अध्यक्ष डॉक्टर अल्ताफ अहमद ने मिडिया से बात करते हुए बताया की उत्तर प्रदेश के अंदर मौजूदा समय में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। उत्तर प्रदेश में अपराधियों का हौसला सातवें आसमान पर है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से लगातार महिलाओं के साथ बलात्कार, छेड़खानी और हत्या की खबरें नियमित रूप से आ रही हैं। उत्तर प्रदेश के अंदर पुलिस अपना इकबाल खो चुकी है और अपराधी अपराध करने में तनिक भी भय महसूस नहीं कर रहे हैं। बेहद शर्म का विषय है कि पुलिस की लापरवाही, निष्क्रियता और उदासीनता योगी सरकार में उत्तर प्रदेश के अंदर अपने चरम पर है।
उत्तर प्रदेश में योगी जी की पुलिस अपराधियों पर कार्यवाही करने के बजाए जहां एक तरफ दोषियों को बचाती नजर आती है वहीं दूसरी तरफ पीड़िता के परिवार को ही प्रताड़ित करती है। परिणाम स्वरूप सूबे में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है।
बड़े दुख के साथ आप लोगों को बताना पड़ रहा है कि छेड़खानी और बलात्कार जैसी घटनाओं के बाद पुलिसिया रवैया से तंग आकर उत्तर प्रदेश के अंदर तमाम बच्चियों ने आत्महत्या तक कर ली है। पडरौना, बुलंदशहर, प्रतापगढ़, गोरखपुर, लखनऊ, बांदा, झांसी समेत दर्जनों ज़िलो में बच्चियों ने आत्महत्या की। फिर भी योगी जी की पुलिस अपनी कार्यशैली सुधारने का नाम नहीं ले रही है।
उत्तर प्रदेश में महिला अपराधों की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ लगातार आम आदमी पार्टी ने समय-समय पर अपना विरोध दर्ज किया फलस्वरूप उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने महिला अपराधों से निपटने के लिए मिशन शक्ति के गठन की घोषणा की। लेकिन बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मिशन शक्ति से जुड़ी महिला पुलिसकर्मी ही यौन शोषण का शिकार हो रही है तथा मिशन शक्ति के गठन के बाद महिला अपराध रुकने के बजाय और भी बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा का सवाल अभी भी जस का तस बना हुआ है। मिशन शक्ति के माध्यम से योगी जी सिर्फ और सिर्फ विज्ञापनों के जरिए अपना चेहरा चमकाने में लगे हुए हैं, जिसमें जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा बर्बाद हो रहा है।
नीतेश सोनी


