Homeसमाजइंसानियत की बात हो गई पुरानी, मर गया लोगों की आंखों...

इंसानियत की बात हो गई पुरानी, मर गया लोगों की आंखों का पानी

कोरोना के कहर से इंसानियत भी मर रही है। संक्रमण का खौफ इतना ज्यादा है कि कोरोना से जान गवाने वाले मरीजों के अंतिम संस्कार तक लोग नहीं कर रहे हैं।

प्रतापगढ़ जिले के कुंडा तहसील में कुछ इसी तरह का मामला सामने आया यहां महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दी।

उन्होंने महिला के घर के सामने कब्र खुदवाई और शव को घसीटते हुए उसी गड्ढे में डालकर दफना दिया। कुंडा तहसील क्षेत्र के उगापुर में रहने वाले रामशरण की काफी पहले मौत हो चुकी है। उनकी पत्नी घर में अकेली रहती थी।

उसके परिवार में कोई नहीं था। कुछ दिनों से वह बीमार चल रही थी। मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई। गांव के लोग महिला के घर के बाहर तो इकट्ठा हुए लेकिन अंतिम संस्कार से कन्नी काटने लगे। कुछ लोगों ने जेसीबी बुलाकर घर के सामने ही गड्ढे खुदवाया। कब्र में नमक डाला। इसके बाद शव को घसीटते हुए कब्र तक ले आए। इसके बाद धक्का देकर कब्र में गिरा दिया और ऊपर से मिट्टी डालकर दफना दिया। अमानवीयता की खबर जब वायरल हुई तो हर कोई हतप्रभ रह गया।

Samiksha 

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments