प्रयागराज हंडिया। डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सवश्रेषठ त्रिपाठी के द्वारा चलाए गए पहल कार्यक्रम के दृष्टिगत इंस्पेक्टर हड़िया ज्ञानेशवर मिश्रा द्वारा क्षेत्र से आये पीड़ित फरियादियों एंव पुलिस के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ फरियादियों को त्वरित व सुलभ पुलिस सहायता और न्याय दिये जाने एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा/ सम्मान का भाव उत्पन्न हो । इसके लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। फरियादियों की एक एक शिकायत सुन कर फरियादियों को न्याय दिया जा रहा है । दोषियों को सलाखों के पीछे किया जा रहा है। फरियादी उदास होकर थाने आ रहे हैं और हसते हुए न्याय पाकर वापस जा रहे हैं। डीआईजी/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सवश्रेषठ त्रिपाठी के पहल कार्यक्रम के निर्देशन में और इंस्पेक्टर हड़िया ज्ञानेशवर मिश्रा के सराहनीय कार्य से पीड़ित फरियादियों एंव आमजन में चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्रदीप कुमार विश्वकर्मा हंडिया
