Homeप्रदेशइलाहाबाद विश्वविद्यालय (इवि) में 1500 सीटों की क्षमता का आडिटोरियम (बहुउद्देश्यीय भवन)...

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इवि) में 1500 सीटों की क्षमता का आडिटोरियम (बहुउद्देश्यीय भवन) बनेगा

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इवि) में 1500 सीटों की क्षमता का आडिटोरियम (बहुउद्देश्यीय भवन) बनेगा। इसमें अंडरग्राउंड व भूतल पर 400 वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग भी बनेगी। इसके लिए ई-टेंडर निकाला जा चुका है।
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इवि) में 1,500 सीटों की क्षमता का आडिटोरियम (बहुउद्देश्यीय भवन) बनेगा। इसमें अंडरग्राउंड व भूतल पर 400 वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग भी बनेगी। इसके लिए ई-टेंडर निकाला जा चुका है। 30 सितंबर को ई-टेंडर खुलेगा। चयनित एजेंसी को काम डेढ़ साल में पूरा कराना होगा। इसके निर्माण पर करीब 31.50 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है। आडिटोरियम तैयार होने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए सुविधाओं में और भी इजाफा हो जाएगा। हालांकि अभी इसके तैयार होने में वक्त लगेगा।

आडिटोरियम के निर्माण के लिए इवि प्रशासन ने स्मार्ट सिटी मिशन को करीब 12 हजार स्क्वायर मीटर जमीन उपलब्ध कराई है। यूनिवर्सिटी को यह भूमि लीज पर मिली है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) को मिली है। प्राधिकरण द्वारा ई-टेंडर निकाला गया है। इसकी डिटेल्स प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) और डिजाइन चंडीगढ़ की एजेंसी रेनू खन्ना एंड एसोसिएट्स ने तैयार की है।

Samiksha

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments