उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का प्रयागराज आगमन पर भाजपाइयों ने बमरौली एयरपोर्ट एवं चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस के सभागार में स्वागत किया । इस अवसर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से भेंट किया और उनकी समस्याओं को सुना और समस्याओं के निराकरण के लिए त्वरित कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया ।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस दौरान उन्होंने उपस्थित पत्रकारों को कहा कि इस बार का प्रयागराज का माघ मेला मिनी महाकुंभ मेला की तरह होगा । माघ मेले में कोई भी काम बकाया नहीं रह जाएगा और माघ मेले में जमीन आवंटन सहित सभी कार्य को हम समय के पहले पूरा कर लेंगे । उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी 2027 में ही नहीं 2047 तक सत्ता में नहीं आने वाली है । उसका सूर्य अस्त होने वाला है और 2027 में सुपड़ा साफ होने वाला है और परिवार शाहिद सैफई वापस होंगें और कहा कि समाजवादी पार्टी का पढ़ा बिल्कुल फर्जी है और उनका परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है और कहा कि समाजवादी पार्टी जातिवाद गुंडागर्दी भ्रष्टाचार पोषित पार्टी है , जिसे जनता ने नकार दिया है । जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास किया जिस पर हमारी सरकार खरी उतर रही है और गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही है । जहां भी हमारी सरकार हैं जनता की सेवा के प्रति समर्पित होकर कार्य कर रही है ।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अर्जुन की तरह चिड़िया की आंख का लक्ष्य रखें और एस ए आर अभियान को लेकर बूथों पर ध्यान रखें और कहा कि एस ए आर अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची का शुद्धिकरण मतलब मतदाता सूची का विश्व युद्ध करण भारतीय करण है ।
स्वागत करने वालों में विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, महापौर गणेश केसरवानी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता,महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगा पार जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान यमुना पार जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, कुंज बिहारी मिश्रा, राजेन्द्र मिश्रा, मृत्युजय तिवारी,पार्षद किरन जायसवाल,राजेश केसरवानी शैलेश पांडे,विवेक अग्रवाल, विजय श्रीवास्तव, श्याम चन्द्र हेला,अजय अग्रहरि,अजय सिंह, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता रहे ।
