Homeमहत्वपूर्ण जानकारीईरान और इस्राइल के बीच चल रहे युद्ध के वजह से स्वास्थ्य...

ईरान और इस्राइल के बीच चल रहे युद्ध के वजह से स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती पर रोक। 

लखनऊ। मेडिकल की पढ़ाई किए हों और विदेश में स्वास्थ्य कर्मी के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर आवेदन कर चुके हैं तो यह खबर आप के लिए जरूरी है। एनएसडीसी (राष्ट्रीय कौशल विकास निगम) ने इस्त्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से फिलहाल भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।

 

सेवायोजन विभाग ने जर्मनी, जापान और इस्त्राइल में 5300 स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती के लिए प्रदेश के युवाओं से आवेदन मांगा है और 30 जून तक आखिरी मौका दिया था। इस बीच इस्राइल और ईरान के बीच एक बार फिर बड़े स्तर युद्ध शुरू हो गया है। इस्राइल में पहले से ही कामगार के रूप में सेवा दे रहे भारतीयों का जीवन असमंजस में है। इधर, प्रदेश सरकार अन्य युवाओं को भेजकर किसी तरह की चुनौती नहीं लेना चाहती है। यही वजह है कि केंद्र और प्रदेश सरकार के आदेश पर एनएसडीसी ने स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।एनएसडीसी के अधिकारियों ने बताया कि इस्राइल में बदलते हालात की वजह से वहां के प्रतिनिधियों ने पहले ही भर्ती प्रक्रिया को कुछ समय के लिए स्थगित करने की बात कही है। अब जर्मनी और जापान के प्रतिनिधियों ने भी चिंता जताई है। विषम हालात में जो जहां हैं वहां सुरक्षित रहने की अपील की है। सरकार ने भी किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments